फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज की जनरथ बस, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात रोडवेज की जनरथ बस खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर के 11 यात्री घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं, इनमें से दो को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली से कानपुर जा रही रोडवेज की एसी जनरथ बस रात करीब एक बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक अनूप कुमार निवासी सिराया पटौली फतेहपुर चौरासी उन्नाव, श्यामवीर व रामजी निवासी माधव नगर थाना तालिग्राम कन्नौज, शहनबाज निवासी सूपा थाना मालवा फतेहपुर, रामचंद्र निवासी खग्गाखेरा थाना बांगरमऊ उन्नाव, अर्जुन रावत निवासी बहरिया खुर्द थाना अशोहा उन्नाव, मुकेश कुमार निवासी सफीपुर उन्नाव, ओमप्रकाश निवासी धौरेरा थाना चिल मिर्जापुर, अजय कुमार निवासी फरदापुर थाना फतेहपुर उन्नाव और रामनरेश निवासी डंडवा बरा थाना घोष जिला फतेहपुर घायल हो गए। पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सभी यात्री बस में सवार होकर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रहे थे। यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी लगने से यह हादसा हो गया।
वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव हसनुपर के पास मंगलवार देर शाम कार की टक्कर से बाइक सवार अवधेश कुमार निवासी कीलरमऊ घायल हुआ है। थाना जैथरा क्षेत्र में पिंजरी रोड स्थित गांव मानपुरा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार ओमवीर सिंह और इनका 10 वर्षीय नाती सत्यम घायल हो गया। एक अन्य हादसे में कैलाश चंद्र निवासी सर्जनपुर थाना बागवाला घायल हुआ है। सत्यम और कैलाश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें