फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवागढ़ में पथराव व फायरिंग में पिता-पुत्री सहित 11 घायल

विज्ञापन
अवागढ़ गोलीकांड में घायल प्रिया ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अवागढ़ में बुधवार सुबह करीब 10 बजे पथराव और फायरिंग हो गई। इस वारदात में पिता-पुत्री को गोली लगी है। दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। इनके अलावा नौ अन्य लोग घायल हुए हैं। कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला यादव नगर निवासी रवेंद्र सिंह और इसकी 14 वर्षीय पुत्री प्रिया सिर में गोली लगने से घायल हुए हैं। जबकि रवेंद्र का भाई देवेंद्र, पप्पी, धर्मेंद्र और पुत्र अश्वनी मारपीट में घायल हुए हैं। रवेंद्र की पत्नी रेखा देवी का आरोप है कि पड़ोसी धीरेंद्र उर्फ पिंटू आदि ने लाइसेंसी राइफल से गोली चलाईं। अन्य परिजनों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। रेखा देवी का कहना है कि मंगलवार शाम पड़िया (भैंस का बच्चा) पिंटू के पशुओं की नांद पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

उसको लेने बेटी प्रिया गई तो आरोपियों ने पिटाई कर दी गई और झगड़ा किया था। मामले की तहरीर हमने थाने पहुंचकर देर शाम को दी। पुलिस ने पिंटू को फोन करके बुलाया तो वह थाने नहीं पहुंचा और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई भी नहीं की गई। बुधवार सुबह पिंटू आदि ने हमला कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से पथराव में पिंटू, इसकी पत्नी उमेश देवी, भाभी भूरी देवी, अजय और विवेक घायल हुए हैं। दोनों पक्षों में पथराव होने की सूचना है। रवेंद्र पक्ष को जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि पिंटू पक्ष का अवागढ़ में ही डॉक्टरी परीक्षण हुआ है। मंगलवार को झगड़ा होने के बाद तहरीर आई थी, लेकिन पुलिस व्यस्त होने के चलते नहीं पहुंच पाई। सोमवार को टीम जांच करने गई तो झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें