फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज थमे रहेंगे बसों के पहिये, संविदाकर्मी लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर संविदाकर्मी चालक-परिचालक लखनऊ रवाना हो गए हैं। इसके चलते शुक्रवार को जिले में डिपो की बसों के पहिये थमे रहेंगे।
विज्ञापन

चालक-परिचालकों को कहना है कि हाईकोर्ट ने सरकार को 24000 वेतन देने की बात कही है। इसके बावजूद सरकार उनके वेतन में 14 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी कर रही है। उन्होंने कहा अब तक उन्हें 1.36 पैसे प्रति कमी. के हिसाब से वेतन दिया जाता था। वह बढ़ाकर 1.50 पैसे कर दिया है। यह सरकार का मनमानी पूर्ण रवैया है। वह कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही है। संविदाकर्मी चालक-परिचालकों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शुक्रवार को डिपो से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

आंकड़ों पर एक नजर
जिले में संविदाकर्मी चालक- 200
संविदा कर्मी परिचालक- 292
स्थायी चालक- 82
स्थायी परिचालक- 65
सभी संविदाकर्मी चालक-परिचालक लखनऊ नहीं गए है, जो बचे हैं, उनसे बसों को चलवाया जाएगा। इसके साथ ही स्थायी चालक-परिचालकों को बसों पर भेजा जाएगा। सभी की छुट्टियां खत्म कर दी गई हैं।
विज्ञापन

मदनलाल, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें