फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ेंगी रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

Wed, 05 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने के साथ ही परिवहन निगम की ओर से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। हर मार्ग पर पहले एक बस चलाई जाएगी, उसके बाद जरूरत और मांग के अनुसार इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम की ओर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद जिला स्तर पर भी ग्रामीण क्षेत्र में बस चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिला मुख्यालय से दूर-दराज के इलाकों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं देने के लिए प्रयास शुरू किया जा रहा है। सरकार की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत हर तहसील मुख्यालय से गांव तक बस को चलाया जाएगा। यहां डीजल के अलावा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को कम किराए में सफर का लाभ मिल सके।
वर्तमान में डिपो के बेड़े में निगम की 94 और अनुबंधित 86 बसें हैं। जल्द ही 2 एसी जनरथ और 7 आधुनिक बसें आने वाली हैं। जिसके बाद निगम की बसों की संख्या बढ़कर 103 हो जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निगम से 10 इलेक्ट्रिक बसों की भी मांग की गई है। बसें आने के बाद हर ग्रामीण मार्ग पर एक बस का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके बाद जरूरत के मुताबिक बसों की संख्या में वृद्धि कर दी जाएगी। हमारा उद्देश्य हर व्यक्ति को अवागमन की बेहतर सुविधा प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें