फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में भीड़, खिड़की से घुसे कई

Sat, 26 Mar 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
रोडवेज बसों में भीड़, खिड़की से घुसे कई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्व के बाद लोग अपने गंतव्य को लौट रहे हैं। ऐसे में शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी।  निगम के अधिकारी भी रोडवेज बस स्टैंड पर पसीना बहाते हुए दिखे। सोमवार तक यात्रियों की इसी तरह रहेगी।
विज्ञापन

 होली के पर्व पर सवारियों का सबसे अधिक दबाव एटा से दिल्ली रूट पर रहता है। इसके चलते रूट पर सौ निगम की बसों को लगाया है। निगम के एआरएम संजीव यादव की मानें तो शुक्रवार से सवारियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ दिखाई दी। बस स्टैंड पर लगी आगरा, दिल्ली और फर्रुखाबाद की बसें फुल रही। बस में घुसने के लिए यात्री एक दूसरे से धक्का मुक्की करते रहे। सबसे अधिक परेशानी महिला और बच्चों को झेलनी पड़ी। बसों में घुसने की जगह न मिलने पर कुछ यात्रियों ने खिड़की से ही प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें