फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किदवई नगर से अलीगंज रोड तिराहे तक बनेगी सड़क

Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वर्षों से बदहाल पड़ा किदवई नगर से अलीगंज तिराहा कब्रिस्तान मार्ग पर अब जल्द ही बनने लगेगा। जर्जर सड़क के कारण मोहल्ले के लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार मांग उठाए जाने के बाद आखिरकार नगर पालिका ने सड़क निर्माण को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ निहाल सिंह ने बताया कि 15वें वित्त आयोग की बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद सड़क निर्माण प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। इस परियोजना के तहत 600 मीटर लंबी और पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर क्षेत्र के लोगों को दैनिक यातायात में काफी राहत मिलेगी। सड़क बनने से न केवल लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि इस मार्ग से होकर गुजरने वाले स्कूली बच्चों, मंडी जाने वाले व्यापारियों को भी फायदा होगा। किदवई नगर निवासी रहीश मियां का कहना है कि यह मार्ग लंबे समय से खराब पड़ा था। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें