फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैक्स पिकअप की चपेट में आया ऑटो, एक की मौत तीन घायल

विज्ञापन
मृतक विकास फाइल फोटो । - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। थाना सकरौली आगरा-जलेसर मार्ग स्थित गांव नगला झोकर के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे मैक्स पिकअप की चपेट में ऑटो आ गया। हादसे में अलीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जलेसर पर भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस हादसे में विकास (19) पुत्र विनोद कुमार निवासी मोहन नगर धनीपुर मंडी थाना गांधीच पार्क जिला अलीगढ़, विपिन कुमार पुत्र दामोदर व उमेश चंद्र पुत्र सत्यपाल निवासीगण सोमई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ और नरेंद्र पुत्र नेत्रपाल निवासी जमों खेड़िया थाना जलेसर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर रात में ही भर्ती कराया। यहां विकास की मौत हो गई। परिजनों ने बताया है कि चारों युवक अहमदाबाद गुजरात में पेंटिंग का कार्य करते हैं, शुक्रवार की देर शाम ट्रेन से आगरा उतरे थे।
यहां से चारों युवकों ने ऑटो किराए पर कर लिया था और अपने-अपने घरों के लिए जा रहे थे। परिजनों का कहना है कि ऑटो चालक नशे की हालत में था उसके भी चोट आई है, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है, चालक का नाम पता ज्ञात नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह का कहना है कि चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें