फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 7 ग्राम पंचायतों की नहीं मिली रिपोर्ट, ऑडिट फंसा

Wed, 21 May 2025 05:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतों में मिले बजट से हुए खर्च की हकीकत परखने के लिए ऑडिट कराया जा रहा है लेकिन 2023-24 का ऑडिट 7 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट न मिलने के कारण फंस गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष में जिला लेखा परीक्षा विभाग को वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायती राज विभाग का ऑडिट करने के निर्देश दिए गए। सभी 569 ग्राम पंचायतों में इसका काम शुरू कराया गया। 562 में यह ऑडिट पूरा भी हो चुका है। जिसकी रिपोर्ट फाइनल की जा रही हैं। लेकिन इस काम में 7 ग्राम पंचायतें बाधा बन गई हैं। इनकी वित्तीय रिपोर्ट अभी तक दी ही नहीं गई है। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सभी ग्राम पंचायतों की पूरी ऑडिट रिपोर्ट तैयार होने के बाद पंचायती राज समिति को भेजी जाएगी। वहां से वित्तीय अनियमितताओं पर मंथन करते हुए आपत्तियां ली जाएंगी और आपत्तियों के बाद भी जो गड़बड़ी पाई जाएंगी, उसकी धनराशि की वसूली कार्रवाई संबंधित ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सचिवों से की जाएगी। जिला लेखा परीक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलते ही पूरी रिपोर्ट फाइल कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें