गर्मी के कारण मंगलवार को दोपहर के समय जीटी रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : गर्मी के कारण मंगलवार को दोपहर के समय जीटी रोड पर पसरा सन्नाटा।
एटा। मई का माह जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 43 पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 29 पर रहा। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं, गर्मी की वजह से बहुत कम लोग घरों से निकले।
मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर तक सूरज की तल्खी और बढ़ गई।
हवाएं गर्म हो गईं। लोग घर से निकलने से बचते रहे। बहुत जरूरी होने पर लोग सिर-चेहरा ढककर व धूप का चश्मा लगाकर निकले। भीड़भाड़ वाले स्थान हाथी गेट, घंटाघर, मैनगंज, कचहरी रोड, गांधी मार्केट, शिकोहाबाद रोड पर आवाजाही बहुत कम रही। पैदल व साइकिल से चलने वाले राहगीर छांव तलाशते नजर आए। शीतल पेय की दुकानों पर लोग प्यास बुझाते दिखाई पड़े।