फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पूर्व विधायक सहित 12 के खिलाफ घर पर बुलडोजर चलाने की रिपोर्ट

Sun, 27 Oct 2024 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पूर्व विधायक सहित 12 लोगों के खिलाफ थाना सकीट में घर पर बुलडोजर चलाने की रिपोर्ट एक महिला ने लिखाई है। पूर्व विधायक पक्ष से भी महिला के पति सहित 9 लोगों पर मुकदमा लिखाई गया है।
विज्ञापन

सकीट थाना क्षेत्र के गांव रेवाड़ी निवासी संतोष कुमार की पत्नी सरला देवी ने गांव के ही रहने वाले पूर्व विधायक अजय यादव सहित 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि घर पर बुलडोजर चलाया गया, विरोध करने पर अभद्रता की गई। पति बचाने आए तो जान से मारने की नीयत से सरिया से हमला कर दिया। इसकी वजह से पति बेहोश होकर गिर गए।
वहीं, दूसरे पक्ष के ओमकार सिंह ने संतोष कुमार सहित 4 नामजद और 5 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि पत्नी के साथ गालीगलौज की। इसका विरोध किया तो पत्थरबाजी करने लगे। बुलडोजर के चालक को चोट लगी है। बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मजरा जात सकीट और रेवाड़ी ग्राम पंचायत की पैमाइश हुई थी। इसके बाद रास्ते में मिट्टी डाली जाने लगी। तभी महिला पक्ष के लोगों ने विरोध किया, इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। दोनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें