फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मारपीट के बाद थाने में युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल

Sun, 27 Oct 2024 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कायमगंज (फर्रुखाबाद) के युवकों का धुमरी में कुछ लोगों से विवाद हो गया। इस पर पुलिस ने कायमगंज के युवकों को पकड़ लिया और थाने में पिटाई कर दी। रात में ही कायमगंज के व्यापारियों ने आकर हंगामा करते हुए प्रभारी निरीक्षक से शिकायत की, तब युवकों को छोड़ा गया। इनमें से एक युवक बीएएमएस का छात्र है। थाने में हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो शनिवार रात का बताया जा रहा है। थाने में व्यापारी थाना प्रभारी शंभूनाथ को एक दरोगा की ओर इशारा कर बता रहे हैं कि उन्होंने युवक पर पटे बरसाए हैं। बता रहे हैं कि युवक बीएएमएस का छात्र है और हम लोग व्यापारी हैं। इस पर थाना प्रभारी आरोपी दरोगा से कह रहे हैं कि मैंने छोड़ने के लिए कहा तो उसकी पिटाई क्यों लगाई? युवक दरोगा को हाथ जोड़कर बता रहा है कि पटों से उसकी पिटाई की गई है। लोग पटों के निशान छपे होने और शर्ट उतारकर दिखाने की बात भी कह रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जैथरा थाना पुलिस की किरकिरी हो रही है।
करेंगे पुलिस की शिकायत
युवक के पिता प्रमोद वर्मा फर्रुखाबाद में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष हैं। बताया कि बेटा दिल्ली में बीएएमएस कर रहा है। शनिवार को दिल्ली से धुमरी तक के लिए टैक्सी से आया था। धुमरी से लाने के लिए मैंने अपने दूसरे पुत्र व उसके एक दोस्त को भेजा। धुमरी में इन लोगों का विवाद वहां के ही कुछ युवकों से हो गया। मारपीट कर वहां के लोगों ने मेरे बेटे की चेन छीन ली। धुमरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों से कुछ नहीं कहा, हमारे तीनों बच्चों को थाने ले गई और पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। पता किया जाएगा। यदि कुछ गलत हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें