फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को मिली सहूलियत, घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे पढ़ाई

Thu, 04 Jun 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने एक शानदार पहल की है। अब छात्र छुट्टियों में खेलकूद के साथ-साथ दीक्षा एप के जरिए अपनी पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर हर कक्षा और विषय का पूरा पाठ्यक्रम इस ऐप पर डिजिटल रूप में उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि यूपी बोर्ड की सभी विषयों की पुस्तकें वेबसाइट पर पहले से ही मौजूद हैं। इसके साथ ही, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दीक्षा एप और शैक्षणिक यूट्यूब चैनलों के डायरेक्ट लिंक भी दिए गए हैं। छात्र अपनी कक्षा और रुचि के विषय का चयन कर घर बैठे ही ऑनलाइन पढ़ाई का लाभ उठा रहे हैं। बता दें जिले के 545 से अधिक माध्यमिक विद्यालय इस योजना से लाभांवित होंगे। छुट्टियों में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित न हों
छात्र ऐसे करें इस सुविधा का उपयोग
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर से दीक्षा एप डाउनलोड करें। एप खोलने के बाद अपनी भाषा चुनें और स्टूडेंट विकल्प पर क्लिक करें। उपलब्ध सूची में से यूपी बोर्ड (यूपीएमएसपी) और अपना माध्यम (हिंदी/अंग्रेजी) चुनें। अपनी संबंधित कक्षा (9वीं से 12वीं) चुनकर आप किसी भी विषय का होमवर्क, डिजिटल बुक्स और वीडियो लेक्चर देख सकते हैं। छात्र सीधे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी दीक्षा ऐप और यू ट्यूब के जरिए सीधे पढ़ाई के लिंक प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सुविधाएं
छात्र अपनी सुविधानुसार खेलकूद के बीच समय निकालकर रिवीजन कर सकते हैं।
सभी डिजिटल पुस्तकें, नोट्स और होमवर्क पूरी तरह से मुफ्त हैं।
छात्र एप पर मौजूद क्विज के जरिए खुद की तैयारी को परख सकते हैं।
कठिन विषयों (जैसे गणित और विज्ञान) को एनिमेटेड और आसान वीडियो के माध्यम से समझाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें