फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराएं पौधरोपण

Thu, 04 Jun 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
एटा में मलावन के पास वेटलैंड का निरीक्षण करते डीएम अरविंद सिंह। सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। तहसील सदर क्षेत्र में मलावन पावर प्लांट के निकट स्थित 21.665 हेक्टेयर वेटलैंड भूमि के संरक्षण, सदुपयोग एवं प्राकृतिक सौंदर्य के विकास के प्रयास तेज हो गए हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. एवं प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विपिन वर्मा के साथ वेटलैंड का निरीक्षण कर क्षेत्र के प्राकृतिक स्वरूप, पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और संवर्धन की संभावनाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वेटलैंड की जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए इसे प्राकृतिक सौंदर्य के केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी को निर्देश दिए कि वेटलैंड के चारों ओर एवं किनारों पर सघन पौधरोपण कराया जाए। इस काम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि वेटलैंड क्षेत्र के संरक्षण, रखरखाव एवं उपयोग की कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को हरित आवरण बढ़ाने, स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण करने तथा पर्यावरणीय दृष्टि से अनुकूल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए समन्वित प्रयास करने के लिए भी निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें