एटा। ऑक्सीजन संकट के बीच लोगों के लिए अच्छी खबर है। शासन से यहां 58 सिलिंडर भेजे गए हैं। जिन्हें कोविड के अलावा नॉन कोविड स्वास्थ्य सेवाओं में प्रयोग किया जाएगा।
कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी कई लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है। इससे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ रही है। जिले की नौ सीएचसी-पीएचसी सहित 108 व 102 एंबुलेंस में ऑक्सीजन की जरुरत रहती है। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सिलिंडरों की डिमांड शासन को भेजी थी। सीएमओ कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र ने बताया कि बुधवार को 58 सिलिंडर अलीगढ़ से भेजे गए हैं। जल्द और सिलिंडर मिलने की उम्मीद है।