फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय कैंप में सिर्फ 35 स्ट्रीट वेडरों के हुए पंजीकरण

विज्ञापन
नगर पालिका में बुधवार को स्ट्रीट वेंडरों का ऑनलाइन पंजीकरण करते बैंक व नगरपालिका के कर्मचारी। स? - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पीएम स्वनिधि योजनांतर्गत विशेष अभियान संकल्प से सिद्धि के तहत दो दिवसीय कैंप का आयोजन नगर पालिका में किया गया। जिसमें सिर्फ 35 स्ट्रीट वेंडरों का ही ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सका। शहर के कुल 3556 स्ट्रीट वेंडरों को ऋण मुहैया कराने का लक्ष्य शासन से दिया गया है, लेकिन अभी तक 2600 वेंडरों के ही आवेदन ऑनलाइन पंजीकरण किए जा सके हैं। पंजीकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार और बुधवार को विशेष कैंप लगाया गया।
विज्ञापन

जिसमें स्ट्रीट वेंडरों के ऋण के लिए पंजीकरण किया जाना था, लेकिन प्रचार-प्रसार और जागरूकता के अभाव में सिर्फ 35 स्ट्रीट वेंडरों ने ही पहुंचकर पंजीकराण कराया। अभी तक पंजीकृत हुए करीब 2600 स्ट्रीट वेंडर में से 1579 के ऋण स्वीकृत हो चुके हैं। वहीं 1419 को करीब 1.49 करोड़ रुपये का ऋण दिया जा चुका है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही प्रशासन स्तर से बैंकों को भी बोला गया है कि वह स्ट्रीट वेंडरों को ऋण देने में लापरवाही न करें। योजना में नए आवेदकों को 10 और दूसरी बार आवेदन करने वालों को 20 हजार रुपये का बैंक ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें