फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 स्कूली वाहनों के पंजीयन निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 40 स्कूली वाहन स्कूलों में चलने की अवधि पूरी कर चुके हैं। एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा था। अब इन वाहनों का पंजीयन निलंबित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एआरटीओ कार्यालय में 372 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 40 वाहन स्कूल की समय सीमा पूरी कर चुके हैं। इन वाहनों को लेकर एआरटीओ प्रशासन द्वारा दो सप्ताह पूर्व नोटिस भेजा गया था। जिसमें निर्देश दिए गए थे कि वाहनों का स्कूल पंजीयन निरस्त करा लें।
विज्ञापन

इसके बावजूद स्कूल संचालाकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इसको लेकर एआरटीओ ने अब वाहनों का पंजीयन निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एआरटओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम ने बताया कि 40 स्कूल वाहनों का समय पूरा हो गया है। स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। पंजीयन निलंबन के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो छह माह बाद पंजीयन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें