सोरों और सहावर विकास क्षेत्र से पहले चरण के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य का नामांकन करने वाले 27 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमेें सोरों के 19 और सहावर के 8 प्रत्याशी शामिल हैं।
सोरों विकास क्षेत्र में क्षेत्र पंचयात के 110 वार्ड में से वार्ड एक से प्रमोद, 11 पर राखी यादव, 34 पर सौरव, 41 पर सरोज कुमारी, 45 पर अनुराग यादव, 47 पर ताराचंद्र, 68 पर मास्टर सिंह, 70 पर राजेश, 76 पर गौरव, 85 पर रीना, 93 पर देवकरन, 94 पर शैलेष कुमारी, 95 पर अर्मिला देवी, 96 पर राधेश्याम, 100 पर जितेंद्र, 102 पर बबिता, 103 पर पुष्पादेवी, 104 पर कमला देवी, 110 पर तनु यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सहावर के 68 वार्ड में से 15 पर मोहित कुमार, 16 पर राम खिलाड़ी, 17 पर राक्सी, 20 पर विजेंद्र कुमार, 47 पर अतुल कुमार, 48 पर बरफा देवी, 59 पर अजीजन, 61 पर गवेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जिन वार्डों पर प्रत्याशी निर्विरोध हो गए हैं उनको मतगणना के समय ही प्रमाण पत्र दिया जाएगा।