फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष के साथ ही बाजारों की रौनक घटने लगी

Sun, 04 Oct 2015 06:22 PM IST
Memorial party had diminished the charm of the markets
विज्ञापन
विज्ञापन
 श्राद्ध पक्ष के साथ ही बाजारों की रौनक घटने लगी है। रोजमर्रा की चीजों के अलावा नया सामान खरीदने से लोग बच रहे हैं। आभूषण, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रसाधन आदि सामानों की मांग घट गई है।
विज्ञापन

वर्तमान पखवाड़ा कारोबार व कारोबारियों के लिए अच्छा नहीं है। पितर पक्ष के साथ ही यहां शुभ आयोजन सेलीब्रेट नहीं हो रहे। वहीं बाजारों में ग्राहकों का टोटा बढ़ गया है। सराफा, कपड़ा, ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक एवं महिला बाजार भी बेरौनक हो रहे हैं। बाबूगंज के सराफा, चूड़ी व अन्य श्रंगार बाजारों में ग्राहकों का टोटा हो रहा है। यहां एक सप्ताह पूर्व जैसी भीड़ नहीं दिख रही। कुछ दुकानें तो बंद भी दिखाई दीं।
--------
बदले दौर में भी लोगों की मानसिकता नहीं बदल रही। यहां आज भी पुरानी परंपराएं हावी हैं। नई पीढ़ी भी अभिभावकों के अंकुश के आगे मजबूर है। कुमार विद्रोह कहते हैं कि श्राद्घ पक्ष के चलते गृह प्रवेश एक पखवाड़ा टल गया है। इंजीनियरिंग छात्र राजा का कहना है कि बाबा के आदेश के चलते वे नया मोबाइन इन दिनों नहीं खरीद पा रहे।
विज्ञापन

-------
मसाज-फेसियल कराने वालों का टोटा
पितर पक्ष का असर सौंदर्य प्रसाधन पर भी है। शादी विवाह क्या थमे लोगों में सुंदर बनने की चाह भी नहीं है। फेसियल, मसाज, आईब्रो आदि कराने वाले भी नहीं आ रहे। श्रंगार बाजार तो दूर ब्यूटी पार्लर पर भी ग्राहकों का टोटा है। पार्लर संचालक गायत्री देवी की मानें तो इस पखवाड़े कारोबार ठप रहेगा।
-------
श्राद्ध पक्ष के चलते पखवाड़ा मंदी का है। शुभ आयोजनों के चलते खरीद फरोख्त भी कम होती है। रेडीमेड कारोबारी इन दिनों का सदुपयोग अन्य शहरों में जाकर विंटर  आर्डर के लिए करते हैं।
---विकास जैन, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता, मैनगंज एटा।
------
दो  सप्ताह तक मंदी नहीं वरन सराफा बाजार पूरी तरह से ठप रहेगा। शुभ एवं  वैवाहिक आयोजनों के ठप रहने के चलते नई खरीदारी नहीं होती। इन दिनों बाहर घूमने निकल  रहे हैं। वहीं दुकानों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है।
---अमित चौहान, आभूषण विक्रेता, घंटाघर, एटा
------
श्राद्घ  पक्ष के चलते मोबाइल कारोबार में भी मंदी है। नए ग्राहकों से ज्यादा  रिपेयरिंग कस्टमर आ रहे हैं। आने वाले ग्राहक भी खरीदारी नहीं कर रहे।  माह का दूसरा पखवाड़ा बंपर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---नितिन सक्सेना, आगरा रोड, एटा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें