फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में टूटे भीड़ के रिकॉर्ड, पर्चा काउंटर से सड़क तक कतार

Mon, 02 Sep 2024 10:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में इन दिनों मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को भीड़ के रिकॉर्ड टूट गए। पर्चा काउंटर से लेकर कॉलेज के बाहर सड़क तक कतार पहुंच गई। यह हाल तब था, जब छह पर्चा काउंटर संचालित हैं। दोपहर 1:30 बजे तक यहां 2200 के लगभग मरीजों के पर्चे बने। वहीं 400 बुखार पीड़ित मेडिसिन विभाग में पहुंचे।
विज्ञापन


ओपीडी में सोमवार की सुबह 8 बजे से ही मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। पर्चा काउंटर पर मरीजों की अधिक भीड़ थी। यहां 6 काउंटर पर पर्चा बन रहे थे। इसके बाद भी महिलाओं सहित पुरुषों की लाइन कॉलेज से बाहर सड़क तक आ गई। लाइन में लगे मरीजों ने बताया कोई एक घंटे से लाइन में लगा है। तो कोई डेढ़ घंटे से। भीड़ ऐसी थी कि 1:30 बजे तक मरीजों की काउंटर पर लाइन लगी रही।
इस दौरान 2200 के करीब मरीजों के पर्चे बने। वहीं मेडिसिन विभाग में दो कक्षों में चिकित्सकों ने 623 मरीजों का उपचार किया। इसमें से 400 मरीज बुखार के पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने बताया सोमवार को 8 बुखार पीड़ितों को कार्ड में डेंगू निकला, लेकिन वह भर्ती नहीं हुए। बोले दवा लिख दो घर पर रहकर दवा खाऊंगा। उन्होंने बताया कि वायरल के मरीजाें की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन



हर तरफ कतार से जूझना पड़ा मरीजों को
मेडिकल कॉलेज में दवा लेने आए मरीजों ने बताया उन्हें पर्चा काउंटर से लेकर चिकित्सक के कक्ष के बाहर कतार लगानी पड़ी। जांच के दौरान रजिस्ट्रेशन के लिए लाइन, सैंपल के लिए लाइन। बाद में रिपोर्ट व दवा के लिए भी कतार लगानी पड़ी। करीब 4 से 5 घंटे कतार में लगना पड़ा, तब जाकर दवा मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें