फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बंद पड़े 7 नलकूपों काे कराया जाएगा रिबोर

Tue, 26 Mar 2024 04:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में 569 रिबोर योजना के तहत 7 नलकूपों का चयन किया गया है। इनके काफी समय से खराब व बंद पड़े होने के चलते किसानों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इनको रिबोर योजना में शामिल किया गया है, रबी की फसल तक पानी मुहैया होने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र के 6 गांवों में सरकारी नलकूूूप खराब पड़े हैं। इनमें बढ़ैरा, निजामपुर, वरिगवां, बरई, धनिंगा और झिनवार शामिल हैं। इन गांवों में नलकूप विभाग की ओर से सर्वे आदि का कार्य पूरा करा लिया है। बोरिंग में कमी होने के चलते नलकूप चलने की स्थिति में नहीं थे, इसकी वजह से किसानों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था।
इसके साथ ही अलीगंज ब्लॉक के गांव भटमई में भी किसानों को सिंचाई की काफी समस्याएं थी, इसकी वजह से फसलों को लेकर चिंतित होते थे। इसको भी योजना में शामिल किया गया है। 7 नलकूप की मरम्मत कराकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि फसलों की पैदावार पर असर नहीं पड़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नलकूप विभाग चंद्रप्रकाश ने बताया कि शासन की ओर से चलाई गई योजना के तहत जिले में 7 नलकूप शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें