फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

री-पोल हुआ, वहां अतिरिक्त फोर्स लगेगा

Sun, 29 Nov 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वितीय चरण के चुनाव व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने तैयारियों का जायजा लेकर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम निधि केसरवानी ने कहा कि द्वितीय चरण के  ब्लाक शीतलपुर, सकीट के चुनाव हेतु सोमवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हाेंगी। स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु दोनों ब्लाकों में तैनात किए गए सभी जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी आदि गंभीर होकर कार्य करेे। सुबह 6 बजे से ही सभी बैरियर एक्टिव मिलने चाहिए। वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। तैनात सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण कर लें। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य चुनाव के दौरान जिन केंद्रों पर री-पोल हुआ, वहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जा रहा है।
एसएसपी एसके सिंह ने कहा कि प्रथम चरण में जो भी कमियां हुई हैं, वो द्वितीय चरण में रिपीट नहीं होनी चाहिए। 200 मीटर की परिधि का कड़ाई से अनुपालन किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त राजेंद्र कुमार, एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, निर्वाचन कार्यालय के सुधाकर मैथिल, सभी सीओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, कलस्टर मोबाइल, थाना प्रभारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें