फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से राशन के साथ दिए जाएंगें तेल, चना व नमक निशुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिला पूर्ति विभाग की ओर से राशन वितरण के प्रथम चक्र में 12 दिसंबर से सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्डधारकों को राशन वितरण किया जाएगा। लाभार्थियों को राशन के साथ ही चना, तेल व नमक का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार राशनकार्ड धारकों को गेहूं व चावल के साथ एक किलो चना, एक किलो रिफाइंड ऑयल व एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक निशुल्क वितरण किया जाना है। रविवार को सभी राशन कोटो पर कार्डधारकों को ये पांचों खाद्य वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि राशन वितरण सभी कोटा डीलरों की दुकानों पर सुबह छह बजे से रात के नौ बजे तक किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को 20 किलो गेहूं व 15 किलो चावल के साथ चना व नमक एक-एक किलो तथा रिफाइंड एक लीटर वितरित किया जाएगा। इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 3 किलो गेहूं 2 किलो चावल प्रति यूनिट दिया जाएगा। जबकि एक कार्ड पर चना, नमक एक-एक किलो और रिफाइंड एक लीटर बांटा जाएगा। सभी खाद्य सामग्री का वितरण पूरी तरह निशुल्क होगा। उन्होंने बताया कि वितरण 20 दिसंबर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें