एटा। एक युवती आगरा में पढ़ाई करने गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात नौसेना में सेवारत एक युवक से हुई। युवक ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बना लिए और एक बच्चा भी पैदा हो गया। युवक पहले से ही शादीशुदा है। सोमवार को युवती ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना बागवाला में एक युवती ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि पांच जनवरी 2018 को आगरा में सिविल प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए पढ़ने करने गई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मुनीष निवासी जुकसाना कलां थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर से हुई। मुनीष नौसेना में सेवारत है।
इसने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए, लेकिन पहले से शादीशुदा है। यह बात छिपा ली। युवती का आरोप है कि मुनीष पति-पत्नी के रूप में रहने लगे। इस बीच सात दिसंबर 2019 को एक बच्चा भी पैदा हुआ। इसके बाद जब उसने मुनीष के गांव जाने की जिद्द की गई तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है।
युवती का आरोप है कि धोखाधड़ी करके पहली पत्नी होने के बावजूद उसके साथ संबंध बनाए और अब छोड़ दिया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद