फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के एक युवक ने मंगलवार को तमंचे से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने नाजुक हालत देख आगरा रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर युवक को परेशान करने का आरोप लगाया है। युवक का पत्नी से दहेज का मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव ओनघाट निवासी देवेंद्र सिंह (22) पुत्र सुभाष चंद्र ने मंगलवार की सुबह आठ बजे कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार ली। आवाज सुनकर परिजन पहुंचे, देवेंद्र को लहूलुहान देखकर स्वजनों के होश उड़ गए। घायल को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां पर हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने बताया है कि देवेंद्र को थाना पुलिस परेशान कर रही है। पुलिस की प्रताड़नाओं के चलते आत्महत्या करने के लिए गोली मार ली। वहीं, प्रभारी निरीक्षक विपिन त्यागी का कहना है कि देवेंद्र का पत्नी से दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा है। देवेंद्र ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी जो अदालत ने खारिज कर दी। इसी के चलते युवक परेशान था। मंगलवार की सुबह युवक ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। पुलिस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें