फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे...

Wed, 23 Mar 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
होली के रंगों में हर कोई रंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या से ही चारों ओर होली की मस्ती ऐसी छा गई। बच्चे बूढ़े और जवान हर कोई होली के रंगों में सराबोर नजर आया। महिलाएं भी होली के रंगों से कतई पीछे नहीं रहीं। कोई रंग और गुलाल उड़ा रहा था तो कोई ठंडाई की चुस्कियां ले रहा था। बच्चे पिचकारियां लेकर होली की मस्ती में डूबे नजर आए।
विज्ञापन

गुरुवार को दिन निकलने के साथ ही बच्चों की टोलियां गली मोहल्लों में निकल आई। बच्चों के हाथों में तरह तरह की पिचकारियां थी। होली खेलने के लिए युवाओं ने एक बाल्टी में रंग घोल लिया। लाल, हरे, नीले, पीले रंगों से इन पिचकारियों को भरने के बाद राह से गुजरते लोगों पर रंग डालने के बाद बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। यही नहीं रंग पड़ने के बाद यदि कोई रुक जाता तो वह उसकी पकड़ से बचने को तेजी से भाग जाते। गली मोहल्लों में दिन भर इस तरह का खेल चलता रहा। कोई गली या मोहल्ला ऐसा नहीं था जहां बच्चों की टोलियां नजर न आई हों। युवा देर रात तक होली खेलने में मस्त रहे। जिससे हर कोई रंगा पुता नजर आने लगा।

नशे में टुल्ली नजर आने लगी युवाओं की टोलियां
कासगंज। बुधवार शाम से ही युवाओं की टोलियां शराब के नशे में धुत नजर आने लगी। भांग का नशा किसी के सिर चढ़कर बोल रहा था तो कोई शराब के नशे में धुत होकर गिरता पड़ता नजर आ रहा था। इनके ठेकों से लोगों ने जमकर खरीदारी की। अगले दिन के सेवन को इनका स्टॉक भी कर लिया गया। जिससे शौक पूरा करने को भटकना न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें