फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकाली गई रामबरात

विज्ञापन
रामलीला मैदान में निकलती राम बारात ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में चल रहे श्रीरामलीला मंचन में बुधवार को भगवान प्रभु श्रीराम की बरात धूमधाम से निकाली गई। राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न पिता दशरथ और गुरु विश्वामित्र और गुरु वशिष्ठ के साथ सिया को ब्याहने निकले। लोगों ने पुष्प वर्षा की। देर शाम लीला मंच पर प्रभु श्री राम और माता सीता सहित चारों भाइयों के विवाह की रस्म निभाई गई। वहीं एक कन्या का मंच पर विवाह हुआ।
विज्ञापन

श्री रामलीला में रात करीब नौ बजे प्रभु श्रीराम की बरात निकाली गई। प्रशासन द्वारा शहर में राम बरात निकालने की अनुमति न मिलने पर मैदान में ही प्रभु की बरात निकाली गई। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने पात्रों पर पुष्प वर्षा की। वहीं कैलाश मंदिर में सजने वाली जनकपुरी भी नहीं सज सकी। इसके चलते विवाह की रस्म मंच पर निभाई गई।
निर्धन कन्या के हाथ किए पीले
भगवान राम के विवाह के साथ लीला मंच पर शहर की निर्धन कन्या के हाथ पीले किए गए। न्यू रेवाड़ी मोहल्ला की करीना माहौर पुत्री ओमप्रकाश माहौर का विवाह शिकोहाबाद के गांव नंदपुर निवासी धीरज कुमार माहौर पुत्र राजेंद्र माहौर के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सीता स्वयंवर, परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला संपन्न
जलेसर। सार्वजनिक रामलीला रंगमंच पर परशुराम लक्ष्मण संवाद एवं सीता स्वयंवर की लीला संपन्न हुई। पंडित संजीव दीक्षित एडवोकेट द्वारा गणेश पूजन कराया गया। इस दौरान गौरव वार्ष्णेय, जगदीश रावल, वीरेंद्र गुप्ता, कान्हा वार्ष्णेय, विकास बघेल, लालू बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें