राज्यसभा सांसद नवीन जैनराज्यसभा सांसद नवीन जैनराज्यसभा सांसद नवीन जैन
- फोटो : राज्यसभा सांसद नवीन जैन
एटा। जिला मुख्यालय से प्रयागराज महाकुंभ तक ट्रेन संचालन के लिए स्थानीय लोग लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई यात्री गाड़ी नहीं चल सकी है। लोगों की मांग पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने रेल मंत्री के नाम एक पत्र लिखकर वाराणसी तक ट्रेन चलाए जाने की मांग की है।
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान में टूंडला से एटा बाया आगरा फोर्ट स्टेशन तक एक पैसेंजर ट्रेन चलाई जा रही है। जनपद एटा के आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में लोग दिव्य और भव्य महाकुंभ आयोजन में जाना चाहते हैं और जा भी रहे हैं। मगर, निजी वाहन से यात्रा करने में किराया और समय दोनों ही अधिक लगते हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं को वहां पहुंचने में भी बहुत अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसको देखते हुए वर्तमान में चल रही यात्री गाड़ी के फेरे बढ़ाए जाएं।
एक ट्रेन को एटा से कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक चलाया जाए। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे इस पत्र में राज्यसभा सांसद ने एटा-टूंडला बाया आगरा फोर्ट तक चल रही गाड़ी का समय परिवर्तन करने की भी मांग की है। उनके इस पत्र पर जिले के तमाम सामाजिक संगठन और ट्रेन की मांग करने वाले लोगों की उम्मीदें जगी हैं।