फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की मेहनत कर रही पार्टी को मजबूत-देवेंद्र

Mon, 08 Feb 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ता जिले में समाजवादी पार्टी को लगातार मजबूत कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग ला रही है। आगामी समय में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। यह बातें जिलाध्यक्ष और पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने तनु यादव के सोरों ब्लॉक से ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ब्लॉक प्रमुख का स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि जिले में तेजी से विकास की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री ने जिले की हर विकास योजना के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी है। आगामी बजट में भी जिले की योजनाओं के लिए धन आवंटित की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जिले में चार ब्लॉकों पर समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल करके रिकार्ड कायम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। स्वागत करने वालों में प्रदीप रघु नंदन, रघुनाथ सिंह यादव, ब्रजनंदन गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, हरिओम शर्मा, विजय जैन, डा. शमशाद अख्तर, मास्टर यादव, डा. फारुख सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें