एटा। कृषि विभाग की टीम ने शुक्रवार को खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। अनियमितताएं मिलने पर 4 दुकानदारों को नोटिस दिए। मैनपुरी में पकड़ी गई नकली खाद के मामले को देखते हुए खाद के 4 नमूने लिए।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ एटा, अवागढ़, बसुंधरा में 35 दुकानों पर जांच-पड़ताल की। सहकारी समिति, निजी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। स्टॉक रजिस्टर, साफ-सफाई, वितरण, बिक्री मूल्य आदि को देखा। इस दौरान हंश ट्रेडर्स अवागढ़, तेजपाल कृषि सेवा केंद्र अवागढ़, गोश खाद भंडार अवागढ़ और शहर में आगरा रोड स्थित आशू ट्रेडर्स के अभिलेख अधूरे मिले। इस पर चारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कार्रवाई के दौरान बीज के 21 और खाद के 4 नमूने लिए गए हैं। इन सबकी प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी।