फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों का छीना रास्ता, कैसे मिलेगी मंजिल

Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निर्माण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधूरा और धीमी गति से चल रहा निर्माण कार्य लोगों के लिए बवाल-ए-जान बन हुआ है। शिकायतों के बाद काम शुरू हुए लगभग एक माह बीत चुके हैं, लेकिन निर्माण कार्य आधा भी नहीं हो सका है। शहर के किदवई नगर में पुलिया का निर्माण चल रहा है। पालिका के निर्देश पर ठेकेदार ने पुलिया को तोड़कर रास्ता बंद कर दिया, खुदाई के बाद से काम बंद पड़ा है। लोगों को मजबूरन गलियों से होकर या खुदी पड़ी पुलिया के सहारे जाना पड़ता है।
विज्ञापन

किदवई नगर रोड से अलीगंज रोड और गंजडुंडवारा रोड के लिए वाहन गुरजते हैं। वर्तमान में पुलिया टूटी होने के कारण वाहनों को शहर के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति पैदा हा जाती है। वहीं स्थानीय लोगों को हादसे का डर सताता है। राहत अली का कहना है कि रात के वक्त अंधेरे में कोई भी नाले में गिर सकता है। उमेश कुमार ने बताया कि निर्माण के आसपास कोई बोर्ड भी नहीं लगा है। साथ ही ठेकेदार और मजदूर कई दिनों से काम बंद करके गायब हैं।
सलीम का कहना है कि अगर जल्द निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो आंदोलन करेंगे। पालिका के अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संतराम सरोज ने बताया कि किदवई नगर पुलिया बड़े क्षेत्र में है। निर्माण के लिए लोक निमार्ण विभाग से तकनीकी सलाह लेने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। इसलिए काम बंद है। एक-दो दिन में कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें