फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पवर्षा से महक उठी महर्षि की शोभायात्रा

Sun, 16 Oct 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में रविवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान मार्ग पर शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं।
विज्ञापन

समाजसेवी राजवीर साहू ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। मोहल्ला जय जय राम वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा आरंभ हुई। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। काली के अखाडो़ं ने अपनी कला के प्रदर्शन से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान बैंडबाजों की मधुर धुन पर लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा नगर के सभी प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान केपी सिंह, गोपाल मराठा, मोहनालाल जयंती कमेटी के अध्यक्ष गुडडू बाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, नील कमल वाल्मीकि, टिन्न्ना वाल्मीकि, दीपक बाबू वाल्मीकि, राकेश बाबू वाल्मीकि, मोहनराज वाल्मीकि, पुरषोत्त्म दास वाल्मीकि आदि  रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें