फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध लेकर लौट रहे अधिवक्ता को घर जाने से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ‘जनता कर्फ्यू’ को लेकर शहर में पुलिसकर्मियों के व्यवहार से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह दूध लेने या जरूरी काम से निकले लोगों को सात बजने के बाद पुलिस ने लौटकर घर तक नहीं पहुंचने दिया, लाठियां फटकारीं तो गाली-गलौज और अभद्रता कर डाली। इसे लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। वहीं, पुलिसकर्मी पर पत्रकार से मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

‘जनता कर्फ्यू’ की वजह से पुलिसकर्मी लोगों को सड़क पर न निकलने की सलाह दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ शिकोहाबाद रोड स्थित प्रेम नगर चौराहा पर तैनात एक दरोगा ने तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी देवेंद्र सिंह एडवोकेट के साथ अभद्रता कर दी।
वह दूध लेकर घर जा रहे थे, दरोगा ने उन्हें घर नहीं जाने दिया, अधिवक्ता ने कहा भी प्रधानमंत्री लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं और वह लोगों को घरों से बाहर कर रहे हैं। वहीं मौजूद एक पत्रकार कवरेज कर रहा था जिसका मोबाइल छीन लिया। इसकी शिकायत तत्काल फोन पर ही एसएसपी सुनील कुमार सिंह से की गई। इसके बाद भ्रमण पर निकले एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें