फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 12 हजार क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 8 हजार क्विंटल मक्का की खरीद

Fri, 10 Jul 2026 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर मक्का खरीद पर साफ दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण मक्का की आवक प्रभावित हुई है जिससे किसान अपनी उपज लेकर सरकारी क्रय केंद्रों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से मक्का खरीद की रफ्तार धीमी पड़ गई है। हालांकि विभाग का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही खरीद में तेजी आएगी और निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में मक्का की सरकारी खरीद 15 जून से शुरू की गई थी। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से जिले में चार क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का की खरीद की जा रही है। खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो रही है लेकिन लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों की आवक अपेक्षा से कम बनी हुई है। जिला विपणन अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले के लिए 12 हजार क्विंटल मक्का खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अब तक चारों क्रय केंद्रों पर करीब 8 हजार क्विंटल मक्का की खरीद की जा चुकी है। जिला विपणन अधिकारी ने भरोसा जताया कि विभाग निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। किसानों से भी अपील की गई है कि मौसम अनुकूल होते ही अपनी मक्का निर्धारित क्रय केंद्रों पर लेकर आएं, ताकि उन्हें सरकारी खरीद योजना का पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें