फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य बाजार सहित सात मोहल्लों की चार घंटे रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में शनिवार को मुख्य बाजार बाबूगंज, घंटाघर व जीटी रोड सहित सात मोहल्लों की बिजली गुल रही। इससे मोहल्लों के लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। वहीं दुकानदारों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

शहर का बाबूगंज सघन बाजार है। यहां बिजली की हर समय जरूरत पड़ती है। शनिवार को जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक बिजली की कटौती हुई। इससे दुकानों पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से दुकानदार परेशान दिखे। वहीं दुकानदारी पर भी इसका असर दिखा। यही हाल घंटाघर बाजार का रहा। वहीं शहर के मोहल्ला कैलाशगंज, शीतलुपर, किदबई नगर, मेहता पार्क सहित आदि मोहल्लों की बिजली भी गुल रही।
- जीटी रोड चौड़ीकरण के चलते विद्युत लाइन को स्थानांतरित किया गया है। इसके चलते दिन में सुबह 11 से शाम तीन बजे तक बिजली गुल रही है। - आरबी राय, अधिशासी अभियंता शहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें