एटा। जनपद के समस्त 18 थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि सर्दी के कारण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या कम रही। वहीं यहां पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुनते हुए उनका समाधान कराया।
मारहरा में पांच शिकायतों में से कई का मौके पर निस्तारण कराया गया। इसमें सिरसा बदन में खेत की पैमाइश लेखपाल और राजस्व निरीक्षक से करायी गयी। वहीं गांव त्रिलोकपुर में जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। मिरहची में सात शिकायतों में से पांच का मौके पर ही लेखपाल पुलिस ने निस्तारण किया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश तिवारी, सीताराम सरोज, एसआई मनोज कुमार, बलबंत सिंह, अभिमन्यु शर्मा, राजस्व निरीक्षक केएल वर्मा, लेखपाल कालीचरन, तुकमान सिंह, प्रमोद, आनंद मौजूद रहे। जलेसर में थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने की। इस दौरान इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक लव इन सिंह, लेखपाल खगेंद्र सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, शैतान सिंह मौजूद रहे, जबकि सकरौली में थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने अध्यक्षता की। यहां कोई भी फरियादी समस्या लेकर नहीं आया।
निधौलीकलां स्थित कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी अनिल भदौरिया ने लोगों की समस्याएं सुनीं। 12 समस्याओं में से 8 का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसआई कर्ण सिह, दिनेश यादव, सुरेन्द्र बाबू मिश्रा, एसएसआई पुलकित शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, उमेश, संसार प्रधान, ओमप्रकाश कुशवाह, अरविन्द सिसौदिया, संजय यादव, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।