फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक तीन के बंदियों ने 2-0 से पांच को हराया

विज्ञापन
जिला जेल में बॉलीबॉल खेलते बंदी ।संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला कारागार में बंदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सुभिक्षा प्लस यूपीएनपी संस्था की ओर से वालीबॉल का मैत्री मैच बंदियों के बीच शुक्रवार को कराया गया। बैरिक तीन के बंदियों ने 2-0 से बैरिक नंबर पांच के बंदियों को हराया। जेल अधीक्षक की ओर से खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने बताया कि कारागार में निरुद्घ बंदियों का मानसिक तनाव दूर करने के लिए वालीबॉल खेल का आयोजन शुक्रवार को संस्था द्वारा कारागार में कराया गया। संस्था एड्स को लेकर जागरूकता का काम करती है। पहली बार कारागार में बंदियों की मनोदशा को बेहतर बनाने के प्रयास खेल के माध्यम से किए गए ताकि मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत किया जा सके। जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने मैच का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरू कराया।
डिप्टी जेलर ने बताया कि मैच बैरिक नंबर तीन और पांच के युवा बंदियों के बीच हुआ। बैरिक नंबर तीन के खिलाड़ियों ने 2-0 से मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब जनमेजय को दिया गया। जब कि मैच में शामिल सभी खिलाड़ियों को जेल अधीक्षक की ओर से पुरस्कृत किया गया। बताया मैच का संचालन मेरे द्वारा किया गया। इस मौके पर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के प्रदीप शर्मा, डिप्टी जेलर केपी सिंह सहित कारागार के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व बंदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें