फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी के बाद फरवरी में भी बारिश का रिकॉर्ड टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। इस साल जनवरी में तो रिकॉर्ड बारिश रही है वहीं फरवरी में भी पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। सोमवार व मंगलवार को 40 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि पिछले साल फरवरी में बारिश शून्य रही थी। जिले में इस साल हर माह बारिश के नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। पिछले माह जनवरी माह में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई। वहीं इस माह फरवरी में भी बारिश का नया रिकॉर्ड बनता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन

सात व आठ फरवरी को दिन रात हुई बारिश ने पिछले साल फरवरी माह का रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले साल फरवरी माह में शून्य मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं इस साल कुल 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि औसतन बारिश 20 मिमी दर्ज की गई। एटा तहसील में 15 मिमी, अलीगंज में 28 मिमी और जलेसर में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें