फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शिक्षकों की वरीयता सूची जारी, मांगी गईं आपत्तियां

Sat, 11 Mar 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति के लिए वरीयता सूची जारी कर दी गई है। शिक्षक वेबसाइट पर सूची को देख सकते है। विभाग द्वारा 13 से 20 मार्च तक आपत्तियां मांगी गईं है।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की गई है। वरीयता सूची में शामिल सहायक अध्यापकों की प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जूनियर विद्यालय के सहायक अध्यापक के पद पर पदोन्नति की जाएगी। वर्ष 2017 से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हो सकी है। शासन ने शिक्षकों को पदोन्नति देने के लिए मानव संपदा पोर्टल पर 20 फरवरी तक सूची को अपलोड करने के निर्देश दिए,लेकिन सूची अपलोड नहीं हो सकी। इसके बाद शासन से नई तिथि निर्धारित की गई। जहां दस मार्च तक का समय विभाग को दिया गया।

विभाग ने सूची को पोर्टल पर अपलोड कर दिया। सूची में जिले के 2320 शिक्षकों के नाम अपलोड किए गए है। बीएसए संजय सिंह ने बताया शिक्षकों की सूची को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जहां 13 से 20 मार्च तक शिक्षक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें