उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। इसके अलावा एक अन्य हादसे में मामा-भांजे घायल हो गए।
मामला मलावन थाना क्षेत्र के सैंथरी गांव का है। गांव निवासी जसरथ सिंह (55) की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। बड़े भाई रवींद्र सिंह ने बताया कि खेतों को देखने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। गांव के पास ही हाइवे को पार करते समय एटा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी।
रोडवेज की टक्कर से अधेड़ की मौत
बस से टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्रनाथ मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
इसके अलावा कस्बा व थाना जलेसर स्थित आगरा चौराहा पर शुक्रवार की रात करीब 8.45 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार सत्येंद्र उर्फ टिंकू निवासी गांव बलीपुर, थाना खैर, अलीगढ़ और इसका मामा गजपाल सिंह निवासी किशनपुर, थाना इगलास, जिला अलीगढ़ घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों सीएचसी में भर्ती कराया
पुलिस ने दोनों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। उन्हें यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। घायल सत्येंद्र ने बताया कि वह अपनी ससुराल गांव धलुगढ़ी, थाना बरहन, जिला आगरा मामा के साथ जा रहा था। इसी समय हादसे का शिकार हो गए।