फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय खोलने को शुरू हुईं तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन के निर्देशानुसार सभी बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल 15 अगस्त से खोले जाएंगे। इसके लिए कोविड-19 गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके अनुसार विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 15 अगस्त को सीमित संख्या में विद्यार्थियों को बुलाकर कार्यक्रम कराए जाएंगे। शासन ने कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल भौतिक रूप से खोलने के आदेश दे दिए हैं। सप्ताह में पांच दिन स्कूल खोला जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही एक दिन में एक कक्षा में 50 फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों को बुलाकर पठन-पाठन कराया जाएगा। सप्ताह के अंतिम दिन शनिवार को पूरे विद्यालय प्रांगण में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी विद्यालयों में सीमित संख्या में विद्यार्थियों को बुलाकर कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। इसकी समय सीमा भी सीमित रखी जाएगी। लंबे समय तक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
दो पालियों में चलेंगी क्लास
शासन के निर्देशानुसार विद्यालय में दो पाली में क्लास चलाई जाएंगी। प्रथम पाली सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार समस्त बोर्ड के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय भौतिक रूप से खोले जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यालयों को खोला जाना है। - मिथिलेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें