फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण-दलित के लिए भय का माहौल, प्रबुद्ध सम्मेलन में सतीश मिश्रा ने समझाया चुनाव जीतने का 'गणित'

Tue, 03 Aug 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

विधानसभा चुनाव का गणित समझा गए सतीश मिश्र, प्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मण, 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग हैं दोनों मिल गए तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
एटा में सतीश चंद्र मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण और दलित समाज के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में सरकार ने भय का माहौल बना रखा है। सरकार ब्राह्मणों को रोक कर ठोकने का आदेश सरकार देती है। दोनों वर्ग मिलकर इस खौफ से बाहर निकल सकते हैं। कहा कि बसपा सरकार आने पर इस सरकार के कारनामों की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

शहर के अरुणा नगर स्थित गेस्ट हाउस में बसपा के प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने मंदिर और श्रीराम के नाम पर वोट मांगकर लोगों को छलने का काम किया है। मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये एकत्रित कर लिए। एक साल बाद भी अयोध्या में मंदिर का निर्माण होता नजर नहीं आ रहा। बसपा सरकार में ब्राह्मणों को हर तरह से सम्मान दिया गया था, लेकिन इस सरकार में ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों की हत्या कराई जा रही है। पहले महिलाएं निडर होकर रात में भी निकलती थीं। अब हर दो घंटे में एक महिला के साथ बलात्कार हो रहा है। उन्होंने हाथरस में दुष्कर्म और शव जलाए जाने की घटना का भी जिक्र किया। बिकरू कांड को लेकर कहा कि साढ़े सोलह साल की लड़की खुशी दुबे को जेल में रखा गया है। जमानत न मिले, इसलिए उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। स्कूल, कॉलेज बंद कराकर शिक्षकों की नौकरी खत्म की जा रही है। यह सरकार रोजगार देने के नाम पर रोजगार छीनने का काम कर रही है। सभी वर्ग दुखी हैं और पछता रहे हैं। उन्होंने ब्राह्मण समाज से आह्वान किया कि दलित वर्ग को साथ लेकर हमें आगे बढ़ना है। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह, सूरज सिंह, रणवीर कश्यप, उत्साह भारद्वाज, राजीव शर्मा, शिवकांत शर्मा, सुनहरी लाल, रक्षपाल पचौरी, विपिन भारद्वाज, सुभाष चंद्र, यशोधर पाठक, सुधीर मिश्रा, राहुल पाठक आदि मौजूद रहे। 

ब्राह्मणों को समझाया जीत का गणित
बसपा महासचिव ने सम्मेलन के दौरान ब्राह्मणों को विधानसभा चुनाव में जीत का गणित समझाया। कहा कि प्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मण हैं और 23 प्रतिशत अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग हैं। दोनों लोग मिल गए तो चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबुद्ध सम्मेलन: कासगंज में सतीश मिश्रा ने भाजपा और सपा को बताया ब्राह्मण और दलित विरोधी, कहा- प्रदेश में दहशत का माहौल
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें