फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत, खेत पर लगा समरसिबल चलाते समय हुआ हादसा

Wed, 16 Aug 2023 01:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। हादसा खेत पर लगा समरसिबल चलाते समय हुआ। हादसे के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Etah: समरसिबल चलाते समय करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार की सुबह करंट लगने से पीआरडी जवान की मौत हो गई। घरवालों को खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


घटना मारहरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव की है। गांव निवासी रामौतार (48) पीआरडी में तैनात थे। बुधवार की सुबह वह खेत की तरफ गए हुए थे। वह फसल सिंचाई के लिए समरसिबल चलाने लगे। उसमें करंट आ रहा था। जैसे ही उन्होंने बटन दबाने की कोशिश की, वह करंट लगने से उसी में चिपक गए। 

यह भी पढ़ें- Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही समय वह छिटक कर दूर जा गिरे और दम तोड़ दिया। उधर से निकल रहे ग्रामीण ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा तो वहां पहुंचा। इसके बाद उसने घर में सूचना दी। खबर पाकर घर के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की भी भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को सांत्वना देते रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें