फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में उठाए हैं महत्वपूर्ण कदम

Sun, 10 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोरों एवं कासगंज ब्लॉक के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम मानपाल सिंह इंटर कालेज महावर में हुआ। कार्यक्रम में शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। सर्व शिक्षा अभियान के  माध्यम से 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों से जोड़ा गया है। इनको नि:शुल्क यूनिफार्म, मध्याहन भोजन, पुस्तक आदि का वितरण किया जाता है। हमारी सरकार ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिया। पढ़ने वाली छात्राओं को कन्या विद्या धन की योजना चला रखी है। किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था कर रखी है। परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को कई कल्याण कारी योजनाएं संचालित कर रखी हैं। जिला अध्यक्ष पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचाएं। 
विशिष्ट अतिथि एटा के पूर्व सांसद कैलाश यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है। कार्यक्रम का संचालन डा फारुक ने किया। इस दौरान क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष मानपाल सिंह मिनी, विक्रम यादव, राजेश अग्रवाल, तारिक अहमद, सत्यपाल, मनोज यादव, रजीकुल श्ेारवानी, इरशाद मेव,  डा महराज सिंह, अच्छन मियां, आर्येन्द्र, अशोक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें