फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आंधी और बरसात से गिरी पोल्ट्री फर्म की बििल्डंग इमारत मालिक की मौत

Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र में शुक्रवार रात आई आंधी और बरसात की वजह से एक पोल्ट्री फार्म की इमारत गिर गई। मलबे में दबकर मालिक की मौैत हो गई। इसके अलावा अन्य स्थानों पर हुए हादसों में 2 बच्चों सहित 5 लोग घायल हो गए। इनमें से एक किसान को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 9 बजे हल्की बरसात शुरू हुई। कुछ देर बाद ही तेज हवा चलने चलने लगी और फिर यह हवा आंधी में बदल गई। जिसके चलते कई पेड़, बिजली के खंभे, शहर में लगे हुए प्रचार होर्डिंग्स उखड़कर सड़कों पर गिर गए। कई जगह यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। आंधी के साथ ही तेज बरसात ने कहर बरपाना शुरू किया तो थाना बागवाला के गांव कीलरमऊ में एक पोल्ट्री फार्म गिर गया।
मलबे में दबकर इसका मालिक जुगेंद्र सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। चचेरे भाई विपिन कुमार ने बताया कि पोल्ट्री फार्म गिरने की आवाज सुनकर सब लोग दौड़कर पहुंचे और मलबे में दबे जुगेंद्र सिंह को बाहर निकाला। एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज लेकर आए. यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा, कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव गंगनपुर निवासी सुखवेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम आंधी के साथ तेज बरसात हो रही थी। कमरे के अंदर बेटा आदर्श, भाई आलोक व साले का लड़का रत्नेश निवासी नगबाई थाना बागवाला खाना खा रहे थे। तभी पहली मंजिल पर लगा हुआ टिनशेड और दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़े। चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से इन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, यहां उपचार चल रहा है और सेहत में सुधार हुआ है।
थाना रिजोर के गांव गुमानपुर में दरवाजे के बाहर खड़े किशोर मोहित के ऊपर छज्जा गिर गया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार हुआ है।
थाना मलावन के गांव मुबारिकपुर छछैना निवासी सुखवीर सिंह उर्फ पंडा ने बताया कि घर पर काम चल रहा है। लिंटर निर्माण के लिए सटरिंग लगी हुई थी, आंधी आने पर उसे देखने छत के ऊपर गया तो तेज हवा के झोंके के साथ ही नीचे आ गिरा। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें