फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गेहूं के खेत में गिरी बिजली, छह बीघा की फसल नष्ट

Sat, 12 Apr 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव खेतूपुरा में शुक्रवार रात एक खेत में बिजली गिर गई। इससे गेहूं की फसल में आग लग गई और करीब 6 बीघा की फसल जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को हुई बारिश-ओलावृष्टि के बीच तेज गड़गड़ाहट के साथ खेतूपुरा गांव निवासी जयपाल के खेत में बिजली गिरी। खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। रात और बारिश के कारण लोग घरों में थे। बिजली गिरने से लगी आग में जयपाल की खेत में रखी छह बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटों को देख ग्रामीण खेत की ओर दौड़ लिए। आसपास के खेतों में आग न फैल जाए इसकी चिंता सभी को सता रही थी। सभी ने मिलकर आग बुझाई और इसे आगे बढ़ने से रोका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह जानकारी होने पर राजस्व टीम के साथ एसडीएम विपिन कुमार मोरल और तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पीड़ित किसान को सरकार से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें