फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीआईओएस कार्यालय से डाक रजिस्टर चोरी

Tue, 25 Mar 2025 06:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
एटा। डीआईओएस कार्यालय से डाक रजिस्टर चोरी हो गया। चोरी होने की जानकारी जैसे ही पटल प्रभारी को हुई, उन्होंने डीआईओएस को बताया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


डीआईओएस कार्यालय में शासन सहित बाहर से आने वाली डाक को एक रजिस्टर पर चढ़ाया जाता है। इसके बाद संबंधित पटलों को डाक आवंटित कर दी जाती है। यह पटल कार्यालय के सहायक लिपिक महेश गुप्ता द्वारा देखा जाता है। कार्यालय में अंदर की तरफ इनका कक्ष है। यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। इसका डीवीआर डीआईओएस कार्यालय में लगा है। चार दिन पूर्व कार्यालय में लिपिक के कक्ष से अज्ञात व्यक्ति डाक प्राप्ति पंजिका का रजिस्टर चोरी कर ले गया। जानकारी पर पटल सहायक ने डीआईओएस को जानकारी दी। बाद में सीसीटीवी की फुटेज देखी गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
जबकि कार्यालय के गेट पर एक व्यक्ति रजिस्टर लेकर बैठता है। वह कार्यालय किस कार्य से आए इसकी जानकारी अंकित करता है। यहां तक कि मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाता है। ऐसे में रजिस्टर चोरी होने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। चर्चा है कि अज्ञात व्यक्ति डिसपैच रजिस्टर को चोरी करने आया होगा, जो गलती से प्राप्ति वाला रजिस्टर चोरी कर ले गया। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि कोतवाली में तहरीर दी गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें