कचहरी रोड स्थित प्रधान डाकघर में गुरुवार को आगरा परिक्षेत्र के निदेशक विनोद कुमार ने डाक जीवन बीमा व ग्रामीण डाक जीवन बीमा के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्हाेंने कहा कि केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र का चुनाव प्रधान डाकघर के लिए एक महान कदम है। इस केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र में सभी जीवन बीमा पॉलिसी का रिकार्ड सुचारू रूप से सेंट्रल सर्वर पर अपलोड किया जाएगा। इसके चलते प्रधान डाकघर एटा देश के उन तमाम डाकघरों के नेटवर्क से जुड़ गया है, जिनमें यह सेवा उपलब्ध है। डाकघर के अधीक्षक रामकुमार तिवारी ने कहा कि इस सुविधा के चलते डाक जीवन बीमा की पॉलिसी सुगमता से कंप्यूटरीकृत वातावरण में खोली जा सकती है तथा रिकॉर्ड भी सेंट्रल सर्वर में रखा जा सकता है।