फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: योगी सरकार के मंत्री ने ली शपथ 'कोरोना की समाप्ति तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा'

Thu, 22 Jul 2021 10:12 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भारी बरसात के कारण एटा नगर में जलभराव और अव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं है। संज्ञान में आने पर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
मंत्री का स्वागत करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून से विकास की गति बढ़ेगी। इस पर सरकार ने लोगों से राय भी मांगी है। जल्द ही कानून का मसौदा तैयार हो जाएगा। उन्होंने यह बातें भाजपा नेता दिनेश चंद्र गुप्ता के आवास पर कहीं।
विज्ञापन

नगर विकास राज्यमंत्री लखनऊ जाते समय कुछ समय के लिए भाजपा नेता दिनेश चंद्र गुप्ता के आवास पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेसवार्ता के दौरान राज्यमंत्री ने अलीगंज के विकास को लेकर कहा कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष विकास के लिए जो प्रस्ताव भेजेंगे, उसे पूरा कराया जाएगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं होगी। देश में ऑक्सीजन की कमी को लेकर कहा कि कमी न पहले थी और न अब है। प्रधानमंत्री ने कोराना महामारी से निपटने के लिए विदेशों तक में दवाएं भेजी हैं।
तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार ने व्यापक इंतजाम किए हैं। भारी बरसात के कारण एटा नगर में जलभराव और अव्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी नहीं है। संज्ञान में आने पर व्यवस्थाएं कराई जाएंगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. अशोक रतन शाक्य, भाजपा नेता मेघ सिंह शाक्य, डॉ. अर्जुन सिंह, विकास गुप्ता, सौरभ गुप्ता, डॉ. मुकेश जैन, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, नरेन्द्र गुप्ता, उमेशचंद्र गुप्ता, डॉ. वीरेन्द्र प्रताप, पीयूष शाक्य आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की समाप्ति तक अन्न ग्रहण नहीं करूंगा
राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने 26 अप्रैल से अन्न त्याग दिया है। जब तक वैश्विक महामारी कोरोना समाप्त नहीं हो जायेगी अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें