फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: निराश्रित गोवंशों का बुरा हाल, कहीं चोटिल तो कहीं पड़े मरे

Mon, 08 Jul 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। खुले में घूम रहे गोवंशों का बुरा हाल है। विभिन्न मार्गों पर गोवंश चोटिल अथवा बीमार अवस्था में नजर आ रहे हैं। तो कुछ जगह मरे हुए पड़े हुए हैं। इनका अंतिम संस्कार तक नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य मार्गों पर घूमते समय अधिकतर गोवंश वाहनों की टक्कर लगने से घायल हो रहे हैं। कुछ समाजसेवी उपचार के लिए पशुपालन विभाग को सूचना देते भी हैं। उसके बाद भी बीमार गोवंश को उपचार नहीं मिल पा रहा। एटा-कासगंज हाईवे पर रामई हेतमशाह की पुलिया के पास सोमवार सुबह से लेकर शाम तक एक गाय तड़पती रही। शाम तक तड़प-तड़प कर जान चली गई। यहां वाहन ने इस गोवंश को टक्कर मार दी थी। इसकी वजह से वह घायल हुई थी। खंड विकास अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि तत्काल सचिव को भेजकर मरे पड़े गोवंश का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें