फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजन, हवन और कन्याभोज

Wed, 05 Apr 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां सिद्धिदात्री की पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पूजन, हवन और कन्याभोज के साथ नौ दिनों से चल रही देवी पूजा का पर्व नवरात्र का बुधवार को पारण हो गया। आखिरी दिन भक्तों में मां के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की। दर्शन, पूजने को देवी मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। लोगों को दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं घर-मंदिर परिसरों में दिनभर कन्याभोज भी चलता रहा। लोगों ने शहर में जगह-जगह भंडारे भी आयोजित हुए। देहातों में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन नवमी पर भक्तों की आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ भीड़ का नजारा देखने लायक था। शहर के पथवारी मंदिर, काली मंदिर, शीतला देवी मंदिर, जनता दुर्गा मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर समेत तमाम मंदिरों में भोर से ही जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन को जुटने लगी थी। लोगों ने मातारानी को चुनरी, शृंगार का सामान और भोग समर्पित किया।
वहीं घरों में देवी स्वरूप कन्याओं की पूजा करके उन्हें भोजन कराया गया। साथ ही उपहार स्वरूप चुनरी और गिफ्ट दिए। शहर के पथवारी माता मंदिर से माता की पालकी निकाली गई। उधर, अलीगंज, जलेसर, जैथरा, राजा का रामपुर, सकीट, अवागढ़, मारहरा, मिरहची के देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही।  
विज्ञापन

-------------------
हवन पूजन में उमड़ा सैलाब
शहर केे देवी मंदिरों में हवन का आयोजन कर पूर्णाहुति दी गई। इस दौरान भक्तों ने सुख-शांति की कामना के साथ हवन किया। शाम को मैया की आरती मेें भी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें